Home Accident सोनीपत में ट्रैक्टर हादसा: दो किसानों की दर्दनाक मौत

सोनीपत में ट्रैक्टर हादसा: दो किसानों की दर्दनाक मौत

162
0

सोनीपत |  सोनीपत में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। यह घटना उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव चिटाना निवासी मनोज और उनके पड़ोसी योगेश रात लगभग 11 बजे खेत में नहर का पानी लगाने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आती गाड़ी की तेज एलईडी लाइट की वजह से ट्रैक्टर चालक का ध्यान भटक गया और ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here