Home Business/Education हरियाणा में 10वीं पास से ग्रेजुएट महिलाओं के लिए नौकरी का मौका

हरियाणा में 10वीं पास से ग्रेजुएट महिलाओं के लिए नौकरी का मौका

163
0

पंचकूला। हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन से जुड़ी योजनाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और इसके जरिए कुल 479 पद भरे जाएंगे।

शैक्षिक योग्यता

पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास मास्टर्स डिग्री, ग्रेजुएशन, एलएलबी, डिप्लोमा या 10वीं/12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
    (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।)

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से लेकर 44,023 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। साथ ही, सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • इंटरव्यू

आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन)

  1. उम्मीदवार आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in से डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं), आईडी प्रूफ, पैन कार्ड और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  3. सभी दस्तावेज़ पूरे करने के बाद आवेदन पत्र निम्न पते पर जमा करें:

आवेदन का पता:

महानिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग
Bays 15-20, महिला हेल्पलाइन, बेसमेंट
सेक्टर-4, पंचकूला – 134112

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here