Home Crime PGI मारपीट मामले में नवीन जयहिंद गिरफ्तार, हंगामे के बीच जमकर चले...

PGI मारपीट मामले में नवीन जयहिंद गिरफ्तार, हंगामे के बीच जमकर चले लात घूंसे (देखें वीडियो)

219
0

रोहतक (अंकुर कपूर): आप पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर रोहतक पीजीआई में नर्सिंग भर्ती की काउंसलिंग के दौरान उप रजिस्ट्रार के साथ मारपीट करने का आरोप है। बुधवार को काउंसलिंग के दौरान पीजीआई में जमकर हंगामा हुआ था और उसी हंगामे के दौरान नवीन जयहिंद ने उप रजिस्ट्रार को थप्पड़ मारा और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले।

नवीन जयहिंद के साथ पीजीआई के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ईश्वर शर्मा पर भी उप रजिस्ट्रार के साथ मारपीट करने का आरोप है। ईश्वर शर्मा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आज नवीन जयहिंद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान नवीन जयहिंद के समर्थक भी सेक्टर 6 स्थित उनके आवास पर पहुंच गए थे। गिरफ्तारी से पहले नवीन जयहिंद ने मीडिया से बात करते हुए सीधे तौर पर आरोप लगाया कि उन्हें एक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह लड़ाई किसी कर्मचारी के साथ नहीं है, बल्कि सरकार के साथ है।

सरकार की जो पॉलिसी है, उसका विरोध करने के लिए वहां पर गए थे। वे सरकार से पूछना चाहते हैं कि किस पॉलिसी के तहत बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को नौकरी दी जा रही है। हरियाणा सरकार युवाओं के हक पर डाका डालने का काम कर रही है और विपक्ष भी सरकार के साथ मिला हुआ है। हरियाणा का कोई भी विपक्षी नेता इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा, लेकिन वह अकेले अपने साथियों के साथ इस मुद्दे को उठाते रहेंगे, चाहे इसको लेकर उन्हें कितनी ही जेल क्यों न काटनी पड़े। वहीं, नवीन जयहिंद को गिरफ्तार करने पहुंचे डीएसपी महेश कुमार ने कहा कि नवीन जयहिंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और उसी के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here