Home Haryana JJP के 5वें स्थापना दिवस पर भिवानी में लगा नेताओं का जमावड़ा,...

JJP के 5वें स्थापना दिवस पर भिवानी में लगा नेताओं का जमावड़ा, दुष्यंत चौटाला ने जनता को दी बड़ी सौगातें

173
0

भिवानी (अंकुर कपूर): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश प्रतिदिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में हुआ है। मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जा रही है। 10 हजार गाड़ियों के निर्माण की क्षमता वाला प्लांट हरियाणा में आया है। वही हरियाणा के गुरूग्राम में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा लोजिस्टिक वेयर हाऊस स्थापित किया जा रहा है, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियां अपना व्यापार कर रही हैं।

यह बात उन्होंने आज भिवानी में जननायक जनता पार्टी के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित जनसम्मान दिवस रैली के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कही। जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में जजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस रैली में 1200 वॉलियंटीयर कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाले हुए थे। वही रैली में हरियाणवी व पंजाबी कलाकारों ने आए हुए लोगों को मनोरंजन भी किया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं हरी-पीली चुनरी ओढ़कर हरियाणवी लोकगीत गाते हुए पहुंची।

चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पार्टी घोषणा पत्र में 5100 रुपए पेंशन दिए जाने की बात उन्होंने कही थी और पेंशन किए जाने का सवाल भी जगह-जगह उठता है। उन्होंने कहा कि पेंशन बढ़वाकर छोड़ेंगे तथा बुजुर्गो से किया वायदा आने वाले समय में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क दिया जा रहा है। हरियाणा देश में पहला ऐसा राज्य है, जिसमें बीपीएल परिवारों की आय सीमा एक लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रूपये की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पदमा योजना, स्टार्टअप योजना, ई-व्हीकल जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोगों की प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसानों को उनकी फसल के पूरे दाम दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की एक्साईज नीति के तहत अनेक शराब घोटालों को पकड़कर राज्य का रेवेन्यू बढ़ाने का किया है। उपमुख्यमंत्री ने जजपा कार्यकर्ताओं से जनसभा के दौरान आह्वान किया कि वे हर बूथ पर एक सखी बनाने का कार्य करें, जो घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। आज पंचायती राज के तहत 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिला है, जिसके कारण 50 प्रतिशत माताएं-बहने चुनकर पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे आई है। ऐसे में जजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश के सभी 19 हजार बूथों पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी चाहिए। इसी से चौ. देवीलाल का सपना पूरा होगा।

जनसभा में पहुंचे हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि जननायक जनता पार्टी मजबूती के साथ भाजपा के साथ गठबंधन में काम कर रही है तथा प्रदेश को चौ. देवीलाल की नीतियों पर न्यूनतम कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। इस मौके पर रैली में जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित जजपा के विधायक भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here