Home election कुरुक्षेत्र जिला बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए वोटिंग...

कुरुक्षेत्र जिला बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए वोटिंग जारी…आज ही होगा रिजल्ट घोषित

79
0
कुरुक्षेत्र,28 फरवरी -कुरुक्षेत्र में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए वोटिंग जारी है। इस बार एसोसिएशन के चुनाव 2 महीने की देरी हो रहे हैं।चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग आरंभ हो गई थी।आज शाम साढ़े 4 बजे तक वोटिंग होगी।आज ही मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा. यहां चुनाव बेलेट पेपर से ही कराया जा रहा है।11 बजे तक 225 वोट पोल हाे चुकी है।
प्रधान पद के लिए 2 उम्मीदवार
प्रधान पद के लिए एडवोकेट धर्मेंद्र अत्री और सहदेव सिंह रडाण आमने-सामने है। धर्मेंद्र अत्री पहले भी प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं। उप-प्रधान पद के लिए राजेश मुहाल, सतपाल चौहान व सौरभ शर्मा और महासचिव पद के लिए आलोक शर्मा व संजीव धवन के बीच में टक्कर है।
वहीं, सह-सचिव पद के लिए खुशविंद्र वशिष्ठ व विक्रांत जांगड़ा और कैशियर के पद के लिए अखिल चौहान, जयदीप रंगा, पियूष गोयल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महिला कार्यकारी सदस्य के लिए गुंजन, रमणीक कौर बिंद्रा, वैशाली बंसल व पूनम चौहान के बीच मुकाबला है।
कुल 1665 मतदाता
सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) सुमेर सिंह कैरों ने बताया कि बार में कुल 1,655 एडवोकेट सदस्य है। शाम साढ़े 4 बजे तक वोटिंग होगी और आज ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यहां पर बेलेट पेपर से ही चुनाव चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने EVM से चुनाव कराने की मांग की थी, मगर उसे स्वीकार नहीं किया।
दो महीने लेट हो रहे चुनाव
सुमेर सिंह ने बताया कि इस बार एसोसिएशन के चुनाव 2 महीने की देरी हो रहे हैं। हर बार चुनाव दिसंबर में अंतिम शुक्रवार हुआ करते थे, मगर बार काउंसिल की वजह से उनके चुनाव में देरी हो गई है। इस बार भी कार्यकारिणी में  महिला सदस्य के लिए चुनाव हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here