Home Haryana राजस्थान सरिस्का रिजर्व से निकला टाइगर…रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में पहुंचा,...

राजस्थान सरिस्का रिजर्व से निकला टाइगर…रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में पहुंचा, लोगो में द.हशत

159
0
रेवाड़ी, 5 नवंबर -: राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में पहुंचे बाघ के कारण इलाके के लोगों में द.हशत का माहौल है। आज करीबन ढ़ाई महीने बीत जाने के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है.  जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वो डर के साए में है, खेतों में काम नहीं कर सकते। ऐसे में करें तो क्या करें । टाइगर को जल्द रेस्क्यू कराने की मांग को लेकर ग्रामीण  जिला प्रशासन से भी मुलाकात कर चुके।
 राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के टाइगर एसटी 2303 को रेस्क्यू करने के लिए टीमे लगी हुई है लेकिन टाइगर को रेस्क्यू नहीं कर पाई है।राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व सहित रणथंभौर और जिस कॉर्बेट नेशनल पार्क की टीम को भी रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में बुलाया गया है. ताकि किसी भी तरह टाइगर को रेस्क्यू किया जा सके. बता दें कि 16 अगस्त को टाइगर राजस्थान की सीमा से हरियाणा की सीमा में दाखिल हुआ था। तब से ही राजस्थान की रेस्क्यू टीम टाइगर को रेस्क्यू करने के लिए लगी हुई है और हरियाणा वन विभाग की टीम भी राजस्थान का सहयोग कर रही है। ऐहतियात के तौर पर जिलाधीश ने इलाके में धारा 163 लागू की है. साथ ही टाइगर। साथ ही ग्रामीणों के लिए भी हिदायतें जारी की गई .
टाइगर को सर्च करने के लिए रेस्क्यू टीम ने जंगल में लगाए  कैमरे 
अधिकारियों के मुताबिक झाबुआ का जंगल काफी घना है. जिसकी वजह से टाइगर को सर्च करने में मुश्किल आ रही है.  टाइगर के पैरों के निशान के आधार पर टीम को पता चला था कि टाइगर राजस्थान हरियाणा के बोर्डर स्थित झाबुआ के जंगल में है.  टाइगर को सर्च करने के लिए रेस्क्यू टीम ने जंगल में कैमरे भी लगाए थे. जिन कैमरो में एक दो बार तो टाइगर की पिक्चर सामने आई लेकिन लेकिन टाइगर अभी तक सामने नहीं दिखाई दिया है.  ऐसे में टाइगर को रेस्क्यू करना टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.वहीं  ग्रामीण बाघ के कारण खौफ के साये में है.बता दें कि यही टाइगर 8 माह पहले रेवाड़ी के निखरी भटसाना और खरखड़ा के इलाके में आया था। जो 3 दिन बाद वापिस राजस्थान लौट गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here