Home Haryana मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार के लिए क्या...

मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार के लिए क्या बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल

180
0
रेवाड़ी, 27 सितम्बर – हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टी के बड़े दिग्गज हरियाणा में चुनावी कार्यक्रम कर रहे है। दोपहर में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली की और शाम को कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव के समर्थन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल रेवाड़ी पहुँचे. जहाँ पत्रकरों से बातचीत करते हुए बघेल ने भाजपा पर जुबानी ह.मला बोलते हुए अमित शाह पर पलटवार किया.
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किसान, जवान और पहलवान की बात कर रही है।किसानों के लिए काले कानून भाजपा लेकर आई, जवानों को अगर पेंशन वाली सरकारी नौकरी देनी है तो अग्निवीर को खत्म करने सेना में ही स्थाई नौकरी क्यों नहीं देते।
कांग्रेस 69 सीटों के साथ बनाएगी  सरकार 
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा अमित शाह रेवाड़ी में झूठ बोलकर गए की अग्निवीरों को पक्की नौकरी देंगे। जब पक्की नौकरी देनी ही थी तो कच्ची भर्ती की ही क्यों!? हरियाणा में निश्चित ही कांग्रेस 69 सीटों के साथ सरकार बनेगी। अमित शाह राहुल गांधी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं।भूपेश बघेल ने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर वहां के लोगों का अपमान किया हैं। उन्होंने कहा की भाजपा का प्रदेश में सरकार बनाने का दावा खोखला हैं,अगर भाजपा को हरियाणा की जनता चाहती तो खट्टर को हटाकर सैनी को सीएम नही बनाना पड़ता। ऐसा करके भाजपा ने खुद साबित कर दिया की भाजपा की हरियाणा में कोई लोकप्रियता नही हैं जनता ने उन्हें नकार दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here