Home Haryana अर्जुन चौटाला का दावा… इस बार हरियाणा में बनेगी गठबंधन की...

अर्जुन चौटाला का दावा… इस बार हरियाणा में बनेगी गठबंधन की सरकार

140
0
सिरसा,23 अगस्त- रानियां  विधानसभा सीट से इनेलो बसपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके साथ विचार विमर्श किया। बैठक के बाद अर्जुन चौटाला मीडिया से भी रूबरू हुए।उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। वही उन्होंने कहा कि लोग आज भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता याद करती है।
 मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और इनेलो बसपा गठबंधन के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनेलो की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रानियां के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेता अभय सिंह चौटाला ने भी उन पर विश्वास जताया है उसी को लेकर वह रानियां से चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो और बसपा एक ऐसे संगठन है जो आंदोलन की आग में तपकर निकले हैं। दोनों पार्टियों ने पिछले 5 सालों से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जमीनी स्तर पर काम करने का काम किया है। अब उसी काम को आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है।
 वही उनके दादा ने  हरियाणा के बिजली मंत्री व भाजपा नेता चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के रानिया से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर  बताया कि उनकी लड़ाई जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने की है। आज इनेलो केवल एक ऐसी पार्टी है जो किसानों के हितों की बात करती है और जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधाराओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की जब लड़ाई विचारधारा की है तो इसमें परिवार नहीं देखा जाता। मीडिया से बातचीत करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिरसा जिले में विकास कार्य करवाए थे उसको लेकर अब 20 सालों से लगातार सिरसा जिला पिछड़ गया है। उनकी सरकार बनने के बाद जिस तरह चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में काम हुआ करते थे वैसे विकास कार्य करवाए जाएंगे क्योंकि आज भी जनता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को याद करती है।
उन्होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा की इनेलो और बसपा के गठबंधन की सरकार बनती है तो पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों से सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज मिलना था लेकिन वह अभी तक नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की जब सरकार थी तो 2 सालों के अंदर ही ओटू  हेड तैयार हो गया था। आज पूरे जिले में नशा एक गंभीर समस्या बन गया है कोई भी एक ऐसी एरिया नहीं है जहां पर  नशे की समस्या ना हो इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। उनकी प्राथमिकता यह रहेगी की नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए और प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here