12 अगस्त, कुरूक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। बीती रात चोरों ने सेक्टर 3 में सीएम नायब सैनी में आवास के निकट चोरी की 2 अलग अलग घटनाओं को अंजाम दे डाला। चोरों ने घर के बाहर खड़ी कारों के चारों टायर, एलॉय व्हील, लाइटें निकाल लीं। चोरी की ये वारदातें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई हैं। कार मालिकों ने जब अपनी कारों के टायर निकले हुए देखे तो उन्होंने तुरंत इन घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी।
सेक्टर 3 में स्थित मकान नंबर 719 के कार मालिक ने बताया उनका घर सीएम आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर है। रात को करीब 1 बजे चोरों ने पहले रैक्की की फिर मात्र 10 मिनट में ही कार में चारों टायर और लाइट निकालकर ले गए। उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसी सेक्टर में कोठी नंबर 184 के बाहर खड़ी कार के भी चोरों ने चारों टायर निकाल लिए। कार मालिक ने बताया की रात 2 बजे से 3 बजे ये घटना घटी। इसी घटनाएं संबंधित पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर 3 में अलग-अलग जगह पर घर के बाहर गाड़ियों के टायर p एलॉय व्हील के साथ निकल गए हैं और एक गाड़ी के तो ड्राइवर गाड़ी का शीशा तोड़कर दोनों हेडलाइट भी निकल कर लगाए है !मौके पर फॉरेंसिक टीम और cia टीम भी मौके पर है! cctv कैमरे की जांच करी जा रही है! जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे!







