हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु का हाल ही में इस्तीफा लिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभिमन्यु निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम करते रहे हैं। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद इन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ओएसडी लगाया गया था।







