Home Accident फरीदाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुंआ उठने से...

फरीदाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुंआ उठने से लोगों में मचा हड़कंप

190
0

फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद जिले के भाकरी गांव में बनी एक फैक्ट्री में आग का तांडव देखने को मिला। आग लगने से इलाके में चारों तरफ धुंआ उठने लगा। फिलहाल आग पर काबू पाने की कवायद की जा रही है। फैक्ट्री में आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं। आग लगने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here