कुरूक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा कला परिषद के नवनियुक्त निदेशक नागेन्द्र शर्मा ने प्रेसवार्ता की ।बितो दिनों हरियाणा सरकार द्वारा नागेंद्र शर्मा को हरियाणा कला परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया था।
निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा कला परिषद द्वारा कलाकारों को मंच देने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। नागेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में कला परिषद अपने नाम को सार्थक करते हुए कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ भव्य स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे जिससे कलाकारों को मंच भी मिलेगा और धार्मिक स्थलों पर लोगों को मनोरंजन का अवसर भी मिलेगा







