कुरुक्षेत्र(TSN): संसद से 150 से अधिक सांसदो के निलंबन को लेकर कांग्रेस गृहमंत्री से जवाब मांग रही हैं। कांग्रेस की ओर से इस फ़ैसले को प्रजातंत्र का हनन करार दिया गया है और अब इसी के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भारत न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा लगातार देश की प्रजातंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहे हैं संविधान को खत्म करने के प्रयास किया जा रहे हैं। इसी को लेकर राहुल गांधी न दोबारा से पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी। भारत न्याय यात्रा” को राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे।
राहुल गांधी की यह यात्रा चुनावों की तैयारी भी है जिसके माध्यम से वह लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा की वह खुद भी लंबे समय तक विधानसभा में स्पीकर के पद पर रहे हैं। मगर निलंबित करने की बात आती है तो केवल एक या दो दिन निलंबित किया जाता है पूरे सेशन के लिए विपक्ष को निलंबित करके सीधे तौर पर प्रजातंत्र पर ह+मला है।वहीं एसवाईएल के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश की सरकार द्वारा केंद्र की सरकार पर दबाव बनाने की बजाय फिर बातचीत की बात करते हैं। अगर बातचीत से समस्या का हल होना होता तो वह पहले ही हो जाता फिर कोर्ट में जाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा की सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ चुका है तो प्रदेश की सरकार को केंद्र की सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि वह हमारी नहर बनवाये।
मुख्यमंत्री के खिलाड़ियों पर दिए गए बयान को लेकर कही ये बात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाड़ी राजनीति का शिकार हो रहे बाले बयान पर पलटवार करते हुए व खिलाड़ियों के मुद्दे पर बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा की यह बड़े दुर्भाग्य की बात है देश के लिए मेडल लाने वाले लोग देश का नाम दूसरे देशों में चमकाने वाले खिलाड़ियों का नाम एक जाति से जोड़कर देखा जाता है जबकि जो खिलाड़ी होता है वह देश के लिए खेलता है उसकी कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद हॉकी खेलते थे किसी को उनकी जाति का भी नहीं पता था। देश की सीमा पर जवान शहीद होते हैं वह जाति के लिए नहीं बल्कि देश के लिए शहीद होते हैं, देश के खिलाड़ी हो देश के जवान हो इस प्रकार की बात मुख्यमंत्री को नहीं करनी चाहिए।
कैबिनेट में ओपीएस को लागू करने का प्रस्ताव हो पारित
3 जनवरी को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में पेंशन बढ़ोतरी में लेने वाले फैसले पर बोले अशोक अरोड़ा ने कहा की कांग्रेस ने पहले ही कहा हैं की हम पेंशन बुजुर्गों की पेंशन को 6000 करेंगे और मुद्दा तो ओल्ड पेंशन स्कीम का है अगर सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव पास करना है तो ओपीएस का लेकर आए और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें।







