अंबाला (एकता): पिछले दिनों आई बा+ढ़ की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान अंबाला के ग्रामीण इलाकों में हुआ है। बता दें कि किसानों की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई। जिसके चलते किसान एक उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज अंबाला में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप द्वारा उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार ने नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।
किसानों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी न हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरकार को चेतावनी देते हुए नवंबर में बड़ी रैली का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि आपदा के समय में उन्होंने लोगों का बढ़-चढ़ कर साथ दिया था। जब आज उन्हें जरूरत है तो सरकार उनकी तरफ देख तक नहीं रही है।







