करनाल (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्त बनाने की मुहिम चलाई। बता दें कि उन्होंने शुक्रवार को करनाल के एनडीआरआई चौक से साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार करनाल से शुरू होकर साइक्लोथॉन प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। इस दौरान करीब 10 हजार युवा इसमें शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल में हर मंगलवार कार फ्री डे रहेगा। सभी सरकारी अधिकारी साइकिल से ही यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा मैं अगर खुद करनाल आऊंगा तो मंगलवार को साइकिल से ही यात्रा करूंगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री में कहा कि इसका मकसद लोगों में नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है, इसके अतिरिक्त साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
पाश्चात्य संस्कृति व बदलते परिवेश की वजह से युवाओं में नशे का सेवन बढ़ता जा रहा है।
नशे के बढ़ते दानव को जड़ से ख़त्म करने के लिए आज करनाल से “ड्रग फ्री हरियाणा” अभियान के तहत मेगा साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया।
हमारी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना… pic.twitter.com/3s1dzJZ9zP
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 1, 2023
जानिए क्या है शेड्यूल
बता दें कि सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर रैली आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा, निरंकारी भवन के पास से गुजरते हुए हांसी चौक, रेलवे पुल कैथल रोड, विश्वकर्मा चौंक, कैथल नहर पुल, पुलिस लाइन करनाल, चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना से होकर दोपहर तक असंध में पहुंचेगी।







