Home Ambala हरियाणा के CRPF जवान गगनदीप ने कनाडा में चमकाया देश का नाम,...

हरियाणा के CRPF जवान गगनदीप ने कनाडा में चमकाया देश का नाम, शूटिंग स्पर्धा में जीते 3 Gold Medal

230
0

यमुनानगर (एकता): हरियाणा के युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि यमुनानगर के सिकंदरा गांव के सीआरपीएफ जवान गगनदीप सिंह मल्ली ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 की शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने 3 मेडल जीतकर प्रदेश के साथ-साथ परिवार का नाम भी चमकाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 जुलाई से 6 अगस्त आयोजित इस स्पर्धा में 60 देशों से पुलिस के जवानों ने भाग लिया। बता दें कि गगनदीप सिंह की कामयाबी पर घरवालों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वह 23 सितंबर 2019 में खेल कोटे से सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम में नौकरी की। बताया जा रहा है कि वह 13 अगस्त को वापस गांव सिकंदरा लौट रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here