Home Haryana हरियाणा के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, सुबह से बदला मौसम

हरियाणा के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, सुबह से बदला मौसम

1
0

हिसार  | हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार सुबह राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ।

सुबह के समय जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई। वहीं पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए रहे।

8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

इन जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बीते दिन हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही औसत तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है।

सबसे अधिक तापमान भिवानी में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हिसार में 27.9, अंबाला में 28.7, रोहतक में 27.9, गुरुग्राम में 28.1 और पानीपत में 27.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सिरसा और यमुनानगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here