चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार दिवाली से पहले राज्य के करीब 25,000 पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित करने जा रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार 17 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, जिसके लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। जिला आयुक्तों से रिपोर्ट मिल चुकी है और पंचायत विभाग की ओर से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
लॉटरी से हुआ चयन
लाभार्थियों का चयन पहले आवेदन कर चुके लोगों में से लॉटरी प्रणाली के जरिए किया गया है। सरकार ने 561 गांवों और 16 शहरों की लिस्ट तैयार की है, जहां ये प्लॉट बांटे जाएंगे। इनका साइज़ लगभग 50 गज का होगा। फिलहाल यह योजना 14 जिलों और 55 ब्लॉक्स में लागू होगी और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी।
जिलेवार प्लॉट आवंटन
- भिवानी – 39
- फरीदाबाद – 33
- फतेहाबाद – 165
- हिसार – 766
- कैथल – 87
- करनाल – 2111
- कुरुक्षेत्र – 1834
- महेंद्रगढ़ – 313
- नूंह – 449
- पानीपत – 258
- रोहतक – 252
- सिरसा – 2398
- सोनीपत – 784
- यमुनानगर – 86
पंचायतों को वित्तीय सहायता
प्लॉट आवंटन के साथ-साथ सरकार पंचायतों को वित्तीय मदद भी देगी।
- बड़े गांवों को ₹50 लाख प्रति एकड़
- अन्य गांवों को ₹35 लाख प्रति एकड़
यह राशि सीधे पंचायत खातों में ट्रांसफर की जाएगी ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।