Home Haryana खेल राज्य मंत्री बोले..सनातन धर्म हमेशा लोगों की समृद्धि और समाज के...

खेल राज्य मंत्री बोले..सनातन धर्म हमेशा लोगों की समृद्धि और समाज के विकास में अहम

75
0
पलवल, 2 नवंबर –खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर पलवल स्थित केसी वाटिका में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा पलवल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।गौरव गौतम ने विश्वकर्मा दिवस एवं गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्यौहारों के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है। त्योहार एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते है। सनातन धर्म हमेशा लोगों की समृद्धि और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
गौरव गौतम ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू कर श्रमिकों और कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस योजना के तहत श्रमिकों को सस्ती दरों पर ऋण प्रदान किया जाता है. गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद देकर अंतिम पंक्ति से आगे लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने हरियाणा प्रदेश की बागडोर नायब सैनी के हाथों में सौंप दी है। भाजपा पार्टी में एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करके दिखाए। लेकिन पार्टी में हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मध्यम परिवार से निकलकर आए है। जो हर व्यक्ति की पीड़ा को समझते है और रात को एक बजे भी मुख्यमंत्री आवास पर लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here