अंबाला (एकता): Raksha Bandhan भारत के प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है। यह भाई-बहन के प्यार का प्रतिक माना जाता है। इसी के चलते रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का खूबसूरत तोहफा दिया है।
खास बास यह है कि हरियाणा परिवहन की बसों में इस साल भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का ऐलान किया गया। ताकि बहनें अपने भाइयों को समय पर राखी बांध सकें। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। वह 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। बता दें कि यह सुविधा 29 अगस्त, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 30 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी।







