Home Accident दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 10 साल के मासूम को...

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 10 साल के मासूम को कुचला

172
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां एक 10 साल के मासूम को तेज रफ्तार वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय 10 साल का मासूम अपने पिता के साथ घर का सामान लेकर जा रहा था।

अचानक तेज रफ्तार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके पिता ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here