यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर की मॉडर्न कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार युवकों ने गली में खड़ी 3 कारों के शीशे तोड़ दिए। बता दें कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी बदमाश नजर आए। कॉलोनी वासियों में डर का माहौल देखा जा सकता है और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। कॉलोनी निवासी ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर गली में खड़ी थी और रात करीब 11:00 बजे बाहर से जोर से आवाज आई जब वह लोग बाहर आए।

उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा बुरी तरह से चकनाचूर हुआ पड़ा है। उन्होंने बताया कि इसी तरह ही गली में दो और गाड़ियों पर इन बदमाशों ने हमला किया और इनके शीशों को चकनाचूर कर दिया। बता दें कि गाड़ियों के शीशे तोड़ने का यमुनानगर जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना घट चुकी है। पुलिस के हाथ इसमें खाली ही नजर आते हैं।








