अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणी के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक के नीचे आने से 2 साल के मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें कि यह हादसा कालका चौंक पर हुआ। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बच्चे की मां उसे चौंक से लेकर जा रहा थी पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को साइड से टक्कर मारी और बच्चा मां की गोद से गिर गया जिसके बाद वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।







