अंबाला (एकता): हरियाणा में भारी बारिश ने अपना कह+र मचाया हुआ है। जगह-जगह पानी से सड़कें, पुल, मकान सब ब#ह रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला में अब बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आवास पानी में डूब गया है। उनके घर में पूरा पानी घुस गया है। हालात सामान्य नहीं है। सोचने वाली बात यह है कि यहां गृह मंत्री का घर सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों के घर क्या सुरक्षित रहेंगे।

गौरतलब है कि अनिल विज ने कल नाव में बैठकर सभी गलियों का दौरा किया। बता दें कि अंबाला में तो बा#ढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।







