Home Haryana CM खट्टर ने 56वीं बैठक में इन परियोजनाओं पर लगाई मुहर, जानिए...

CM खट्टर ने 56वीं बैठक में इन परियोजनाओं पर लगाई मुहर, जानिए कितने करोड़ होंगे खर्च

151
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 56वीं बैठक की गई। इस बैठक में कई परियोजनाओं पर मुहर लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के फ्लैगशिप कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए पहले से मंजूर 286 कार्यों हेतु 801.48 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों का एक कोर ग्रुप गठित करने के भी निर्देश दिए।

यह कोर ग्रुप जलभराव वाली भूमि का मत्स्य पालन, तालाबों और जल निकायों के निर्माण, सिंचाई आदि में प्रभावी उपयोग के लिए योजना तैयार करेगा। 29 महाग्रामों में काम प्रगति पर हैं और इनमें से 10 गांवों में दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश में स्थापित एसटीपी की स्थिति देखने के लिए जनस्वास्थ्य अभियां‌त्रिकी विभाग की वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड विकसित किया गया है। बैठक में बउपभोक्ताओं को विभिन्न मापदंडों और कैशलेस विकल्पों के माध्यम से भी बिल भुगतान का विकल्प दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here