Home Haryana अंबाला कैंट के स्टेडियम में खेला गया फुटबॉल मैच, अनिल विज ने...

अंबाला कैंट के स्टेडियम में खेला गया फुटबॉल मैच, अनिल विज ने खिलाड़ियों के लिए कही ये बड़ी बात

224
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला कैंट के हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिला फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस मौके पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने फाइनल मैच में मुख्य अतितिथि के रूप में शिरकत की। बता दें कि जैसे ही गृह मंत्री अनिल विज स्टेडियम पहुंचे, वहां पर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। वहीं फुटबाल एसोसिएशन द्वारा गृह मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।


जानकारी के मुताबिक अनिल विज ने फाइनल मैच खेलने वाली दोनों टीमों से हाथ मिलाया और मैच की शुरुआत की। सबसे बड़ी बात यह रही कि ये मैच पहली बात अंबाला कैंट के स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेला गया। मैच के बाद गृह मंत्री ने दोनों टीमों को ट्रॉफी दी और इसके साथ ही अंबाला के पुराने खिलाड़ियों जिन्होंने खेल में अंबाला का नाम रोशन किया उनको सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मैं फुटबॉल को जीवित होता देख रहा हूं और यहां से टीमें जाएंगी। इतना ही नहीं ये ओलंपिक में भी खेलेंगी।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंबाला में बहुत अच्छा फुटबाल था और मोहन बागान जैसी टीमों को हराया था। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर न मिलने के कारण हमारे खिलाड़ी पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा यह मुहैया कराई है। अंबाला कैंट में अंडर 14 व अंडर 17 की 28 टीमों में पार्टिसिपेट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here