करनाल (एकता): करनाल में मेरठ रोड स्थित एक ढाबे पर मालिक और तरनदीप नामक एक शख्स में विवाद इतना बढ़ गया कि ढाबा वाले ने उसपर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। झगड़ा किस बात को लेकर इस बारे में फिलहाल अभी कुछ साफ नहीं हो सका।

परिजनों ने बताया कि डीसी कॉलोनी के रहने वाले तरनदीप गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जैसे ही अपने घर के बाहर पहुंचे तो उनके पास उनका फोन आया कि उन्हें किसी ने गोली मार दी। तभी वह आनन-फानन में अपने भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर आए। सिटी स्कैन में उन्हें दो गोली लगने की पुष्टि हुई है। अब उन्हें यहां से इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उन पर हमला किस बात को लेकर हुआ फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
घटनास्थल पर पहुंचे सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया देर रात को उन्हें सूचना मिली थी कि मेरठ रोड पर स्थित ढाबे पर झगड़ा हो गया। जल्द से जल्द गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।







