सोनीपत (एकता): सोनीपत के गन्नौर में एक सनसनीखेज घटना होने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक की तेज हथियार से हत्या कर दी गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या का आरोप उसके दोस्त के पड़ोस में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड पर लगा है। दरअसल मृतक के दोस्त के साथ सिक्योरिटी गार्ड के परिवार की रंजिश थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। वहीं परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







