Home Haryana यमुनानगर में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन...

यमुनानगर में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

4
0
Screenshot

यमुनानगर I पश्चिमी यमुना नहर के जमना गली घाट पर नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामग्री विसर्जित करते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसके साथ मौजूद छोटे भाई ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नहर से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान हमीदा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित के मामा विकास कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई शक्ति उर्फ अनमोल के साथ नवरात्रि की पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए जमना गली घाट पर गया था। इसी दौरान सामग्री विसर्जित करते समय अंकित का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। उसे डूबता देख छोटे भाई शक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना के समय दो लोग मदद के लिए आगे आए, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। गोताखोरों को मौके पर बुलाकर नहर में तलाश अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद अंकित का शव बाहर निकाला गया।

घाट पर फिसलन और सीढ़ियों की कमी से हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे वाली जगह पर घाट काफी पुराना है और वहां फिसलन बनी रहती है। घाट पर सीढ़ियां भी नहीं हैं, जिससे लोगों के पैर फिसलने का खतरा बना रहता है। बताया गया कि शव निकालने के बाद गोताखोरों को भी रस्सी के सहारे बाहर आना पड़ा। ऐसे में घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अंकित के पिता अनिल कुमार इस्जैक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। परिवार में अंकित का एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। किशोर की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here