करनाल (एकता): आजकल पढ़ाई हो, नौकरी या फिर कोई और काम, हर चीज़ में बेटियां आगे हैं। ऐसी ही एक हरियाणा के करनाल की बेटी निशा सोलंकी ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। बता दें कि निशा सोलंकी हरियाणा की पहली महिला ड्रोन पायलेट बनी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अब वह राज्यभर में किसानों को ड्रोन से खेतों में फसलों में ड्रोन से स्प्रे करने की ट्रनिंग देगी। उसने कृषि इंजीनियरिंग भी की है, तो उसके लिए इसे समझना बेहद आसान भी था। वह काफी समय से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय से जुड़ी हैं।

पहले वह यहां पॉली हाउस में वैज्ञानिकों के साथ काम करती थी। इसके बाद वह हिसार चली गई। इसके लिए सोलंकी को अधिकृत करते हुए प्रमाण पत्र दिया। उसे केंद्र सरकार ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक कार्यक्रम के जरिए बात की थी।








