Home Haryana सिरसा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, 1.25 लाख बच्चों को पिलाई...

सिरसा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, 1.25 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवन रक्षक खुराक

4
0

सिरसा,विजय कुमार-;सिरसा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई।अभियान का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) डॉ. राहुल गर्ग और सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।स्वास्थ्य विभाग ने इस बार जिले के करीब एक लाख 25 हजार बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।इसके लिए 750 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं,जबकि मोबाइल और ट्रांजिट टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाएंगी। पूरे अभियान की निगरानी के लिए 150 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सिरसा जिले का लक्ष्य 1 लाख 25 हजार बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है और इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो।सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिले में 750 पोलियो बूथों के साथ-साथ मोबाइल और ट्रांजिट टीमें भी सक्रिय रहेंगी, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को विशेष रूप से स्लम बस्तियों,ईंट-भट्टों और घुमंतू परिवारों पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here