Home Haryana इस जर्जर इमारत में चल रहा कल्याण विभाग का कार्यालय, कभी भी...

इस जर्जर इमारत में चल रहा कल्याण विभाग का कार्यालय, कभी भी कर्मचारियों के साथ हो सकता है हादसा 

161
0

पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के पुराना कोर्ट स्थित जिला कल्याण विभाग कार्यालय की इमारत काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई है। कभी भी कर्मचारियों के साथ हादसा हो सकता है। छत का प्लास्टर नीचे गिरने लगा है। इमारत में बैठकर काम करने वाले कर्मचारी भय के साए में काम कर रहे हैं। कई स्थानों से तो छत का प्लास्टर पूरी तरह गिर चुका है। विभाग इस बारे में अनदेखी कर रहा है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से इस इमारत को काफी साल पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। आपको बता दें कि जरूरतमंदों की मदद करने वाला विभाग जिला कल्याण आज खुद अपनी मदद को तरस रहा है। क्योंकि जिला कल्याण विभाग की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है जहां छत के नीचे बैठकर कई अधिकारी व कर्मचारी काम करते हैं। इमारत काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। अगर किसी भी कर्मचारी के ऊपर छत का प्लास्टर गिर जाता है तो उसकी जान को पूरी तरह खतरा हो सकता है।

इस विभाग में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, बीपीएल परिवार के लिए घर मरम्मत के लिए सहायता राशि सहित अन्य योजनाओं पर काम होता है। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से इस इमारत को 15 नवंबर वर्ष 2021 में कंडम घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद भी विभाग के कर्मचारी इस इमारत के नीचे बैठकर काम कर रहे हैं। कभी भी किसी कर्मी के साथ कोई हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर सोनूपाल ने कहा की जिला कल्याण विभाग का कार्यालय जिस इमारत में बना हुआ है। उसे विभाग की तरफ से वर्ष 2021 में कंडम घोषित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here