Home Haryana दिवाली की रात हिसार में शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान

दिवाली की रात हिसार में शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान

162
0

हिसार। दिवाली की रात ऑटो मार्केट स्थित ई-स्कूटी और बैटरी शोरूम में अचानक आग भड़क उठी। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान नंबर 305, सतगुरु ट्रेडर्स में हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट या पटाखों की चिंगारी माना जा रहा है। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम में रखा माल जलकर खाक हो चुका था। हादसे में लगभग 70 ई-स्कूटी और 100 बैटरी सेट पूरी तरह जल गए।

सिटी थाना एसएचओ मोहम्मद रफीक पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने में आसपास के दुकानदारों ने भी सहयोग किया।

शोरूम संचालक मयंक अनेजा और अमन भूटानी ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से पार्टनरशिप में यह एजेंसी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि भारी नुकसान हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए बिजली विभाग और फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here