Home Crime पानीपत रेलवे स्टेशन गैंगरेप मामला: SIT का गठन, सोनीपत पहुंची जांच टीमें,...

पानीपत रेलवे स्टेशन गैंगरेप मामला: SIT का गठन, सोनीपत पहुंची जांच टीमें, आसपास के लोगों से की जा रही पूछताछ

166
0

सोनीपत |  पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक महिला से गैंगरेप और फिर उसे ट्रेन से फेंकने के सनसनीखेज मामले में जांच तेज हो गई है। रेलवे पुलिस ने एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन कर दिया है, जबकि पानीपत रेलवे पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की तीन टीमें सोनीपत पहुंच चुकी हैं। जांच टीमों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कैसे सामने आया मामला?

सूत्रों के अनुसार, सोनीपत रेलवे ट्रैक पर एक महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बेहद गंभीर हालत में थी और उसने अपने घायल पैर को चुन्नी से बांध रखा था। बताया जा रहा है कि उसका पैर रेलवे ट्रैक के “कांटे” में फंसकर कट चुका था।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पहले सोनीपत सामान्य अस्पताल, फिर वहां से रेफर कर रोहतक PGI में भर्ती कराया गया।

महिला का आरोप: ट्रेन में गैंगरेप, फिर फेंका गया

इलाज के दौरान महिला ने बयान में कहा कि उसके साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर दो युवकों ने चलती ट्रेन में गैंगरेप किया और फिर उसे सोनीपत रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
पानीपत पुलिस ने इस बयान के आधार पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है।

मौके का निरीक्षण और जांच में जुटी पुलिस

सोमवार को SIT की टीम सोनीपत पहुंची, जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

स्थानीय दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग या आरोपी की पहचान नहीं मिली है।

पुलिस की कोशिशें जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है और जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। SIT हर एंगल से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here