Home election नगर परिषद के इलेक्शन में नामांकन भरने के लिए बीजेपी उम्मीदवारों...

नगर परिषद के इलेक्शन में नामांकन भरने के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के साथ पहुंचे सीएम नायब सैनी

152
0
कुरुक्षेत्र,17 फरवरी – कुरुक्षेत्र में 33 महीने बाद होने जा रहे नगर परिषद (नप) थानेसर के इलेक्शन में नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। अभी तक थानेसर से 26 कैंडिडेट नामांकन कर चुके हैं, जबकि इस्माइलाबाद नगर पालिका (नपा) के लिए चेयरपर्सन के लिए दीप शिखा निर्दलीय नामांकन कर चुकी हैं। आज BJP और कांग्रेस की कैंडिडेट अपना नामांकन दर्ज करेंगे!
BJP की नप और नपा चेयरपर्सन कैंडिडेट और पार्षदों के नामांकन के लिए सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचें। सीएम नायब सैनी के नामांकन में साथ आने से BJP कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए ।
BJP ने नामांकन के लिए निकलवाया मुहूर्त
BJP ने नामांकन करने के लिए मुहूर्त निकलवाया हुआ है। BJP के कैंडिडेट उसी मुहूर्त पर अपना नामांकन दर्ज किया । BJP की ओर से नामांकन के लिए करीब 11 बजे का मुहूर्त रखा गया । इससे पहले BJP के कार्यकर्ता रोड-शो करते हुए लघु सचिवालय पहुंचें। यहां सीएम सैनी की अगुआई में नामांकन किया गया ।
थानेसर में मुकाबला BJP वर्सेज कांग्रेस
नप थानेसर की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। यहां BJP ने 28 साल की नए चेहरे माफी ढांडा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने उनकी टक्कर में परिषद की वाइस चेयरपर्सन रहीं सुनीता नेहरा पर भरोसा जताया है। हालांकि अभी तक आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से किसी कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
इस्माइलाबाद में त्रिकोणीय मुकाबला
इस्माइलाबाद पालिका उप-चुनाव में BJP-AAP और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर हाेगी। यह सीट भी महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट पर BJP की ओर से मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया गया है। यहां BJP की टक्कर में AAP  ने राजेश सैनी को उतारा है, जबकि दीप शिखा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here