Home Haryana केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले… पेटेंट हीट और लेटेंट हीट...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले… पेटेंट हीट और लेटेंट हीट करती है अपना अपना काम

110
0
करनाल, 1 नवंबर –केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सेवा का दायित्व मुझे मिला और हरियाणा की जनता का भी बहुत प्यार व आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है। राजनीतिक में पेटेंट हीट और लेटेंट हीट अपना अपना काम करती  है। पेटेंट हीट वह होती है जिसमें सामने से काम होते हुए दिखाई देता है कोई काम करता हुआ दिखता है, लेकिन लेटेंट हीट में बैकग्राउंड की टीम काम करती है, जो दिखाई नहीं देती। बैकग्राउंड में काम करने वाली टीम की 75 एनर्जी लगती है।
बिना खर्ची और बिना पर्ची का मुद्​दा हर जुबान पर चढ़ा
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बिना खर्ची और बिना पर्ची का मुद्​दा हर जुबान पर चढ़ा। विपक्षी नेताओं ने भी मुद्​दा उठाया, लेकिन उन्होंने अपनों को नौकरियां बांटने की बात कही। विपक्ष ने भी बिना खर्ची और बिना पर्ची के मुद्​दे की तुलना की। हुड्डा ने कहा कि हम आएंगे तो पोर्टल को उखाड़कर फेंक देंगे, लेकिन जो लोग पोर्टल को उखाड़ने की बात कहते है, जनता उन्ही को आइना दिखा देती है। लोकसभा में जनता ने विपक्ष को आइना दिखाने का काम किया। लोकसभा में 99 सीटे कांग्रेस लेकर खुश हो गई और हरियाणा विधानसभा में एक झूठी लहर बना दी। कांग्रेस आ रही है कांग्रेस आ रही है, यह नारे लगाए गए और हवा बनाई गई और शोर मचाया। भाजपा का कार्यकर्ता कभी शोर नहीं मचाता, बड़ी ही साइलेंट तरीके से काम करता है। भाजपा ने अपने 10 साल के विकास कार्यो के नाम पर वोट मांगा। बिना खर्ची-बिना खर्ची का कंसेप्ट जनता का पसंद आया। जनता ने भी साइलेंट तरीके से वोट किया और परिणाम सबके सामने आए और हरियाणा में इतिहास रचा गया और तीसरी बार भाजपा की सरकार आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here