Home Haryana आखिर कब होगा NHM कर्मचारियों का आंदोलन खत्म?

आखिर कब होगा NHM कर्मचारियों का आंदोलन खत्म?

161
0
सिरसा 6 अगस्त : पिछले 12 दिनों से नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का आदोलन जारी है। कल सिरसा जिला प्रधान कुंदन गावड़िया लाल सहित चार कर्मचारी मांगे मनवाने को लेकर पानी की 200 फुट ऊंची टंकी पर चढ़ गए थे जो आज दूसरे दिन भी टंकी पर धरना जारी रखे हुए हैं। सरकार व प्रशासन ने उन्हें किसी तरह का कोई आश्वासन दिया है। टंकी के पास ही सैंकड़ों की संख्या में एनएचएम की महिला कर्मी व पुरूष कर्मचारी धरना जारी रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। आज प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आगामी समय में आंदोलन तेज किया जाएगा।
बता दें कि आज के आंदोलन के दौरान महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई जिसमें लिखा था कि एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करो। इसी के साथ गालों पर भी लिखवाया किया एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करो। इसी एक मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रदेश विपिन कुमार ने बताया कि आज हड़ताल का 12वां दिन हैं। आज से चार दिन हड़ताल को आगे बढ़ा दिया गया है। चार दिनों तक कर्मचारी कर्मिक अनशन करेंगे अगर फिर भी सरकार नहीं चेती तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना कि उनकी एक सूत्रीय मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कल कैबिनेट मीटिंग में भी उनकी मांगों को लेकर कुछ ज्यादा चर्चा नहीं हुई है सरकार और अधिकारी उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास नहीं कर रहे है जिसके चलते अब कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सरकार को इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here