Home Haryana कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर अब स्वस्थ ….आज मिल सकती है अस्पताल से...

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर अब स्वस्थ ….आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

153
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर अब स्वस्थ है। डॉक्टर द्वारा लिए गए उनके सभी टेस्ट सामान्य पाए गए  हैं।  आज शाम तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
अपना ज्यादातर समय जनता के बीच बिताने वाले‌ बीजेपी  नेता और हरियाणा के वन, पर्यटन और स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है । जैसे ही वह बोलने की स्थिति में आए उन्होंने अस्पताल में भी खुद के और जनता के बीच की दूरियां मिटा दी, उनका हाल जानने आने वाले किसी भी आम नागरिक को रोका नहीं जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर मीडिया के माध्यम से प्रदेश की तमाम जनता की दुआओं के लिए उनका आभार प्रकट किया और बताया कि लोगों की दुआओं और डॉक्टरों की कुशलता के चलते वह अब बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं और बहुत जल्द जनता के बीच में होंगे ।
वही  मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर का ट्रीटमेंट करने वाले यमुनानगर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर बीएस गाबा ने बताया कि शिक्षा मंत्री के तमाम इन्वेस्टिगेशन ठीक आए हैं और उनकी फिलिंग्स भी सामान्य है ।आज कुछ देर के लिए उनको ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा,  अगर वह शाम तक ठीक रहते हैं तो आज ही उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here