Home Haryana हरियाणा में मौसम बदलेगा: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में...

हरियाणा में मौसम बदलेगा: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में बारिश की संभावना

9
0

नूहं  | हरियाणा में मौसम में हल्की बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं और एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश भी हो सकती है। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा।

प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। रविवार को नूहं, मेवात में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सर्दी खत्म होने के बाद गर्मियों की शुरुआत का संकेत मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है, जिससे मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और उछाल देखने को मिल सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here