Home Haryana गुरनाम सिंह चंढूनी किसान नेता जगजीत सिंह डललेवाल के स्वास्थ्य का हाल...

गुरनाम सिंह चंढूनी किसान नेता जगजीत सिंह डललेवाल के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचेंगे खनौरी बॉर्डर

165
0
कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर – भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक में फैसला लिया है. वे कल रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी के नेतृत्व मे हरियाणा के किसान साथी खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डललेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिये खनौरी बॉर्डर पर जायेगे.
वही आगे की रणनीति तय होगी, भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा पर किसान नेता भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी बुरी तरह से भड़के,जांगड़ा ने किसान आंदोलन के दौरान सेंकडो लड़कियों की गुमशुदगी व नशे की खपत का आरोप लगाया था ,किसान नेता चढूनी बोले इससे रामचन्द्र जांगड़ा की घटिया मानसिकता का पता चलता है क्योंकि यह घटिया टिप्पणी घटिया मानसिकता दर्शाती है उन्होंने जांगड़ा को चेतावनी देते हुए अक्ल के पर्दे खोलने की व किसानों से माफी मांगने की बात कही अन्यथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व को नसीहत दी कि ऐसा नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here