चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पिछले दिनों गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने आपत्ति जताई। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि हमने अलग-अलग चुनाव लड़ा लेकिन बाद में गठबंधन हुआ। हमारा गठबंधन जैसे चल रहा वैसे ही चलेगा।
निशान सिंह ने कहा कि सरकार गठबंधन की है। मुझे नहीं पता नहीं मुख्यमंत्री ये कहने से कैसे चूक गए। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर खेद है जो कहा हमने जनाब जनता पार्टी का कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। JJP नेता निशान सिंह ने कहा कि जब भी हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे तो उनके सामने ये बात रखेंगे।