सोनीपत (एकता): सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब मायके आई नवविवाहिता को पति ने सरप्राइज देने के लिए घर से बाहर बुलाकर हत्या करने की कोशिश की। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना गांव नाथूपुर में हुई। बता दें कि दोनों की शादी 18 फरवरी हुई थी अभी शादी को सिर्फ 17 दिन ही हुए थे। इस घटना में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल नवविवाहिता एक सप्ताह पहले मायके रहने के लिए आई थी।
मंगलवार दोपहर को उनके दामाद गौरव ने उनके बेटे अनुज के मोबाइल पर उनकी बेटी भावना से बातचीत की। बातचीत करने के बाद उनकी बेटी गांव के जोहड़ की तरफ चली गई। जब वह बाहर पहुंचे तो देखा कि दामाद उसे बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वह भी उनके पीछे-पीछे चले गए।
बाद में उसने अचानक उनकी बेटी के गले पर चाकू से वार कर दिया। जब उसकी बेटी चिलाने लगी तो वह फरार हो गया। वह किसी तरह गांव की तरह भाग गई। तब उसके मायके वालों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया।पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।







