Home Haryana खेल महाकुंभ हरियाणा के शुभंकर का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

खेल महाकुंभ हरियाणा के शुभंकर का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

9
0

चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे ‘खेल महाकुंभ हरियाणा’ के आधिकारिक शुभंकर का अनावरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर, सेक्टर-3 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शुभंकर के अनावरण के साथ ही प्रदेश के इस बड़े खेल आयोजन की औपचारिक शुरुआत का संदेश दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार की खेल नीतियों और सुविधाओं के जरिए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेल महाकुंभ भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस आयोजन के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही, भविष्य में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here