Home Haryana बहादुरगढ़ में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई...

बहादुरगढ़ में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

24
0

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित धर्म विहार में रात एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अचूकी कुमारी, पत्नी विनय, निवासी धर्म विहार, लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात अचूकी कुमारी अपने घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद उसका देवर जतिन उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद जतिन ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

दूसरी ओर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here