Home Haryana मानहानि मामले में ध्रुव राठी के घर पहुंची कोर्ट की टीम, आवास...

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के घर पहुंची कोर्ट की टीम, आवास पर चस्पा किया नोटिस

14
0

गुरुग्राम। लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब आठ साल पुराने मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट के आदेश पर बुधवार शाम कोर्ट की टीम उनके गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 आवास पर पहुंची और घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में एक व्यक्ति ने ध्रुव राठी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से उन्हें कई बार नोटिस भेजे जाने की बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक, उनकी तरफ से अदालत में आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर उनके आवास पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कोर्ट की टीम और वकील सेक्टर-56 स्थित उनके घर पहुंचे। वहां नोटिस चस्पा किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, मामले में अदालत के ताजा आदेश, नोटिस की प्रकृति और आगे की सुनवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इस बीच, ध्रुव राठी के हाल ही में CJP के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए विदेश से भारत आने की चर्चा भी सामने आई है। इसी दौरान उनके आवास पर अदालत का नोटिस चस्पा किए जाने की खबर सामने आने से यह मामला सुर्खियों में आ गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और ध्रुव राठी की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here