Home Haryana साढौरा में युवक की सरेआम पिटाई:लात-घूंसों के बाद बैट से किया हमला,...

साढौरा में युवक की सरेआम पिटाई:लात-घूंसों के बाद बैट से किया हमला, CCTV वायरल

23
0

यमुनानगर। साढौरा में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते और बैट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है।

सन्नी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने उस पर आरोप लगाए थे। सन्नी का कहना है कि मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।

सन्नी के अनुसार, वह  शाम जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला किया और इसके बाद बैट से भी पीटा। अचानक हुए हमले में सन्नी को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

घटना के बाद घायल सन्नी को उपचार के लिए साढौरा अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर रेफर कर दिया। उसके शरीर पर मारपीट के कारण कई चोटों के निशान बताए जा रहे हैं।

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में कुछ युवक सन्नी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज और घायल युवक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाद की वास्तविक वजह भी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here