Home Haryana फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, दोनों चालक घायल

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, दोनों चालक घायल

10
0

फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक स्ट्रीट लाइट और सिग्नल के खंभे से जा टकराए, जिससे बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शी हेमंत के अनुसार, एक ट्रक बड़खल फ्लाईओवर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सेक्टर-21सी की दिशा से आ रहा था। फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय दोनों ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट और सिग्नल के पोल से जा टकराए।

हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रकों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया।

हादसे के कारण टूटे बिजली और सिग्नल पोल की वजह से भी इलाके में कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here