Home Haryana गुरुग्राम में खरगे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस एससी सेल...

गुरुग्राम में खरगे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस एससी सेल का प्रदर्शन

21
0

गुरुग्राम,अनुज पांचाल-: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को साइबर सिटी गुरुग्राम में कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) सेल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दलित समाज और देश के वरिष्ठ नेताओं का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस एससी सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल धानक ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डाकखाना चौक पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस के झंडे, बैनर तथा विरोध संबंधी तख्तियां लेकर डाकखाना चौक से सिद्धेश्वर चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “हिंदुस्तान खरगे का अपमान नहीं सहेगा” जैसे नारे लगाए और भाजपा के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।

अनिल धानक ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद उनके जाने पर कथित तौर पर शुद्धिकरण कराया गया। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में भेदभाव और जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देती हैं। धानक ने सवाल उठाया कि क्या दलित समाज और शोषित वर्गों को देश में सम्मान के साथ रहने का अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जाति और धर्म की राजनीति के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देती है।उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो विरोध का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस एससी सेल ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश और देश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगेकार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान और समानता के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here