हरियाणा | हरियाणा के हिसार जिले के सेक्टर-33 में जल्द ही नया एंट्री गेट बनेगा, जो सिरसा रोड पर होगा। इससे सेक्टरवासियों की कनेक्टिविटी साउथ बाइपास तक बेहतर होगी और ट्रैफिक की समस्या कम होगी। वर्तमान में सेक्टर का एक हिस्सा साउथ बाइपास से जुड़ा है, लेकिन नया गेट बनने के बाद सिरसा, दिल्ली बाइपास से आने वाले वाहन चालक आसानी से साउथ बाइपास पहुंच सकेंगे।
सेक्टर 14 और 33 के बीच फोर लेन डिवाइडिंग रोड पहले से मौजूद है, जिसे सिरसा रोड से जोड़ने के लिए 100 मीटर की नई सड़क बनाई जाएगी। इस काम के लिए जीएलएफ और हरियाणा स्टेट वेंडरशिप बोर्ड (HSVP) के बीच पिछले नौ साल से अटके जमीन हस्तांतरण को लेकर समझौता हो चुका है। जीएलएफ ने 66 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार किया है और HSVP से 12 कनाल जमीन का आदान-प्रदान भी मंजूर कर लिया गया है। सिरसा चुंगी के पास सेक्टर 33 का यह तीसरा गेट बनेगा, जो ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम करेगा।
जाम से निजात के लिए बड़ा एक्शन प्लान
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा की अगुवाई में PWD बी एंड आर विभाग ने हिसार शहर को जाम मुक्त करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। लक्ष्मीबाई चौक से डाबड़ा चौक तक सड़क को सिक्स लेन में चौड़ा करने, स्लिप रोड बनाने और बस स्टैंड के गेट से बसों के संचालन सहित कई सुधार अगले एक साल में किए जाएंगे।
मंत्री गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ये कार्य समय से पूरे हों ताकि शहर की ट्रैफिक समस्या में जल्द ही सुधार हो।
जीएलएफ का बयान
जीएलएफ के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि सिरसा रोड पर बनने वाले नए गेट के लिए 66 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड बजट तैयार किया गया है। HSVP के साथ 12 कनाल जमीन के आदान-प्रदान का प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है, जिससे सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू होगा।





